Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मॉरीशस में PM मोदी का भव्य स्वागत... पीएम नवीन रामगुलाम के साथ विपक्षी नेता, जज और 200 VVIP पहुंचे एयरपोर्ट

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रहे इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत-निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें क्षमता निर्माण से लेकर समुदाय-आधारित ढांचागत परियोजनाएं शामिल हैं. 

11 Mar 2025

मॉरीशस में PM मोदी का भव्य स्वागत... पीएम नवीन रामगुलाम के साथ विपक्षी नेता, जज और 200 VVIP पहुंचे एयरपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंच गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी का मॉरीशस में भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. उनके साथ उप प्रधानमंत्री, मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश, नेशनल असेंबली के स्पीकर, विपक्ष के नेता, विदेश मंत्री, कैबिनेट सचिव, ग्रैंड पोर्ट डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के अध्यक्ष और कई अन्य लोग मौजूद थे. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए कुल 200 गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें सांसद, विधायक, राजनयिक दल और धार्मिक नेता शामिल थे.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रहे इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत-निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें क्षमता निर्माण से लेकर समुदाय-आधारित ढांचागत परियोजनाएं शामिल हैं. 

इस दौरान पीएम मोदी अपने समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ मिलकर सिविल सर्विसेज कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे. इस भवन का निर्माण लगभग 4.75 मिलियन डॉलर की लागत से पूरा हुआ है. इस परियोजना के लिए 2017 में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए थे.

मोदी 20 सामुदायिक परियोजनाओं और एरिया हेल्थ सेंटर का भी ई-उद्घाटन करेंगे, जिन्हें लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इन सामुदायिक परियोजनाओं में खेल संबंधित ढांचागत सुविधाएं भी शामिल हैं.

पीएम मोदी का एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. मॉरीशस के डिप्टी विदेश मंत्री हम्बीराजन नारसिंघन ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉरीशस यात्रा से सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इसे 'विशेष अवसर' बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी 34 मंत्री प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद होंगे. उन्होंने कहा कि धूमधाम से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मॉरीशस में PM मोदी का भव्य स्वागत... पीएम नवीन रामगुलाम के स
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रहे इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 20 से अधिक भारत-निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें क्षमता निर्माण से लेकर समु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News